रिपोर्ट:-तपन बनर्जी
अरगड्डा में दाल भात केंद्र के समीप खड़े जिला प्रशासन के अधिकारीगण
अरगड्डा में दाल भात केंद्र के समीप खड़े जिला प्रशासन के अधिकारीगण
कोयलांचल अरगडा- सिरका के दाल भात केंद्रों का बुधवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार, सीओ रामगढ़ भोला शंकर, एमओ राज शेखर व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अरगडा में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को दूरी बनाकर भोजन लेने का निर्देश दिया। सिरका दाल भात केन्द्र पर अधिकारियों ने सभी को भोजन समय पर मुहैया कराने और भूली क्वाटर के गरीब लोगों के बीच चावल वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि दाल भात केंद्र में किसी भी खाद्यय सामग्री के समाप्त होने पर या कोई भी जरूरत होने पर इसकी सूचना दें। जिला प्रशासन अधिकारियों की आने की सूचना पर क्षेत्र के आधा दर्जन जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। इन्हें अधिकारीयो द्वारा दाल भात केन्द्र का ध्यान रखने की बात कही गई है। मौके पर अरगड्डा में दुर्गा महिला समिति के अध्यक्ष उर्मिला देवी, समशुद खान, धीरेंद्र सिंह, सिरका में वार्ड पार्षद 17 अनु विश्वकर्मा समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment