जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
हेसला आदिवासी क्लब में जीतराम का शहादत मनाते युवा
हेसला के आदिवासी क्लब में गुरुवार को बेदिया समाज के युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के 162वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने इनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने कहा कि जीतराम जी के किए कार्यों के कारण समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हम सभी इनके कुर्बानी को कभी भूलेंगे नहीं। वे सदा हमलोगों के जेहन में अमर रहेंगे। मौके पर समाजसेवी गंगा बेदिया, प्रभात बेदिया, नवीन बेदिया, दीपक बेदिया, विशाल विशाल, भरत, सुरज बेदिया, लोकेश आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment