Tuesday, 14 April 2020

नईसराय के आवासीय परिसर में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनी

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन
 सभी ने सोशल डिस्टेंस बनाकर बाबा के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प 

जिला रामगढ़ से सटे सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय आवासीय परिसर के तेजू रविदास के आवास पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने सोशल डिस्टेंस बनाते हुए बाबासाहेब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सबो ने भीमराव अंबेडकर के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के आदर्श पर बल दिया। इस दौरान सभी ने संकल्प लेते हुए समाज के लिए कर गुजरने की  भी शपथ ली। मौके पर एस पासवान, एकके महतो, केडी यादव, तेजू रविदास, सहज राम, विजय हंसदा, विजय राम, हेलना मिंज, ए. होरो, बिरजू राम, प्रकाश राम, राजू राम, विनोद बेदिया समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...