जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
चुनाभट्टा सिरका में खाद्य सामग्री देते साहू समाज के लोग
चुनाभट्टा सिरका में शनिवार को लॉकडाउन की वजह से समस्याओं से जूझ रहे दर्जनों गरीब, असहाय, मजदूरों के बीच साहू समाज ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। खाद सामग्री का पैकेट साहू समाज के जिला रामगढ़ अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने लोगों को दिया। अवसर पर उन्होंने कहा कि करो ना महामारी को हराने के लिए हमें सरकार के मार्गदर्शन का पालन करना होगा साहू समाज प्रत्येक जरुरतमंद भाई- बहनो के सहायता के लिए हमेशा खड़ा है। मौके पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, समाजसेवी अजीत जायसवाल आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment