जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
सिरका दाल बाद केंद्र में तपती धूप में भोजन लेने के लिए कतार में खड़े बच्चे
सिरका में दाल भात लंबी लाईन में खड़े बच्चे
कोयलांचल सिरका के शनिचर बाजार स्थित दाल भात केंद्र में शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे तपती उमस भरी तेज धूप में बच्चों की लंबी लाइन भोजन लेने के लिए लग गई। इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में गरीबों के घर -घर में भोजन का कितना अभाव है। यहां सबसे ज्यादा बच्चों को भूखे पेट रहना पड़ रहा है। वही बीते 20 अप्रैल से सिरका दाल भात केंद्र में एक और नियम लागू हो चुंका है। जिसके तहत दाल भात खाने वाले गरीबों को आधार कार्ड लेकर आना जरूरी होगा। इसके कारण कई गरीब परिवार भूखे रहने पर मजबूर हो गए। इस संबंध में पार्षद 17 अनु विश्वकर्मा ने बताया कि रामगढ़ एमओ के द्वारा जल आपूर्ति विभाग का हवाला देते हुए दाल भात केंद्र में भोजन प्राप्त करने वालों का आधार लेना जरूरी बताया गया है।


No comments:
Post a Comment