रिपोर्ट तपन, जिला रामगढ़
आजप संगठन प्रभारी रामगढ़ शत्रुधन बेदिया
आजप संगठन प्रभारी रामगढ़ शत्रुधन बेदिया
- गरीबों की आवाज पत्रकारों को बदनाम करने वालों पर हो कारवाई- शत्रुधन
आदिवासी जनपरिषद के जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने बुधवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि कोयलांचल सिरका के दैनिक भास्कर के पत्रकार रविकांत जी ने बीते 26 अप्रैल को गरीब, असहाय, प्लास्टिक चुनने वाले दंपत्ति की मदद और समस्या उजागर करने वाली खबर प्रकाशित की थी, जो सराहानीय है। इस खबर से स्थानीय प्रशासन और बिचौलियों में खलबली मच गई। इससे आहत असामाजिक तत्व इस प्रकार की खबरें को दोबारा नहीं छापने की धमकी पत्रकार को दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर रविकांत जी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिसका आदिवासी जनपरिषद पुरजोर तरीके से विरोध करता है। साथी ही इस घटना की निंदा करता है। आदिवासी जनपरिषद राज्य सरकार से मांग करता है कि जिन लोगों ने पत्रकारों को बदनाम और धमकाने की कोशिश की है। उन सभी लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कहां कि सच्चाई बया करने वाली खबर छापने के बाद कुछ लोग अपने ऊपर इसे ले रहे हैं। जो बिल्कुल गलत संदेश देने वाला है। अरगड्डा- सिरका क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता की आवाज और समस्याएं पत्रकार रविकांत जी के द्वारा लगातार समाज के सामने लाया गया है। जिसे कभी जूझलाय नहीं जा सकता है। वह हर तबके को सेवाभाव से मदद करते हैं। जिसके लिए इन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। जो लोग इन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। वे खुद अपने- अपने अंदर देखें कि वह कैसे हैं। क्षेत्र की जनता सब जानती है कि रविकांत जी एक ईमानदार छवि वाले निष्पक्ष पत्रकार है। इनके लेखन से समाज जागरूक हो रहा है। हम सभी इनके साथ हैं। इस लॉकडाउन के दौर में भी पत्रकार रविकांत जी क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। जो अतुल्य सेवा देने वाला है। इनके सेवा भाव को हम सभी लोग सलाम करते हैं और इस तरह का गलत संदेश फैलाने वालों को आदिवासी जन परिषद निंदा करती है। इसके साथ ही आह्वान किया कि करोना की लड़ाई में हम सभी को सुरक्षा का खास ध्यान रखते हुए, अपने गांव और परिवार में स्वच्छता और सावधानी भी रखने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र सिरका- अरगड्डा के समीप गांव टोंगी, पडरिया, चपरी कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय के लोगों के बीच क्षेत्र के पत्रकार रविकांत जी के प्रति काफी सम्मान है। इसका कारण है कि वह इन ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय दर समय भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत होते रहते हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने की अपील की करते हैं। इनके समाजसेवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पत्रकार होने के फायदे और इसका मतलब बखूबी समझ में आने लगा है। कोई भी तंत्र को ठीक- ठाक करने के लिए पत्रकार लोगों की आवाज सबके सामने रखते हैं। जिसके फलस्वरूप हमलोगों को जो भी मदद मिलनी चाहिए। वह काफी हद तक पहुंच पाती है। जागरूकता के कारण अभी के दौर में यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे पत्रकार के द्वारा लोग शिक्षित भी होने लगे हैं। जिसका पूरा श्रेय सिरका के पत्रकार रविकांत जी के ऊपर है। इनके कार्य और सेवाभाव के लिए आदिवासी समाज हमेशा ऋणी रहेगा।

No comments:
Post a Comment