जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि कोयलांचल सिरका के दैनिक भास्कर के पत्रकार रविकांत जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपत्ति के खबर प्रकाशन के बाद इनकी आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व साजिश करते हुए सोशल मीडिया में बदनाम और इन्हें धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहे हैं। जिसका हम सभी ग्रामीण आदिवासी समाज पुरजोर तरीके से विरोध करते है। पत्रकार समाज के लिए अहम कड़ी है। जिस पर आघात करना समाज के ऊपर आघात करना साबित हो रहा है। इसे लेकर आगे आंदोलन भी की जाएगी। जिन लोगों ने समाज के पत्रकारों के प्रति गलत संदेश फैला कर भ्रमित करने का काम किया है। इन लोगों के ऊपर देशद्रोह, मानहानि का मुकदमा होना चाहिए। इन्होंने खबर प्रकाशन के बाद गरीब की मदद दिखावा के लिए किया और जबरन गरीब महिला का वीडियो बनाकर सभी पत्रकारो और अखबार के नाम को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया। इन सभी असामाजिक तत्वो के अवैध कार्यों का जांच कर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह लोग समाज के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। केवल गरीबों की मदद के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। इन्हें सभी समाज के लोगों को मिलकर सबक भी सिखाने की जरूरत है। इन असामाजिक तत्व के द्वारा काले कारनामे किए जाते हैं। यह लोग जुआ-सट्टा, सीएमपीएफ घोटाला, कालाबाजारी, यौनशोषण जैसे कई गंभीर अपराध दिखावे की आड़ में कर चुंके हैं। जिस पर कानूनी कारवाई भी हुई है। सभी दांगी छवि वाले आए दिन अच्छे लोगों को डरा धमका कर दबाने, वसूली का भी कार्य करते हैं। इनके इतिहास को खंगाला जाए। तो इनके द्वारा बीते वर्षों में कई गलत कार्य किया गया है। जो प्रशासन की नजरों में भी आया था। ऐसे लोग समाज के लिए नहीं अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं। प्रतिदिन अरगड्डा बाजार पर और ग्रुप में जगहो पर भीड़-भाड़ लगाकर जाम टकराते हैं। जो यहां आकर देखा जा सकता है। यह अपने गलत कार्य को छुपाने के लिए 20 से 40 लोगों का नेटवर्क बनाए हुए है। जो इधर- उधर से जुगाड़ को जुटाते हैं और आपस में बंटवारा भी करते हैं। इन सभी की छवि सिरका-अरगड्डा और ग्रामीण क्षेत्रो की जनता जानती है।

No comments:
Post a Comment