Tuesday, 14 April 2020

अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने सफाई कर्मियों का आभार किया व्यक्त

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन

 मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि(स्वास्थ्य विभाग) नीरज प्रताप सिंह ने रामगढ़ कैंट में कार्य कर रहे, सफाई कर्मियों के बीच समरसता दिवस भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई। भाजपा नेता नीरज प्रताप सिंह ने संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस कठिन परिस्थिति में हमारे बीच कार्य करने के लिए। नीरज प्रताप सिंह ने कहा आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया है। उसके लिए कृपया हमारा धन्यवाद स्वीकार करें। हम बेहद आभारी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वारियर के तौर पर सफाई कर्मियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। जिस तरह पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी से ग्रसित है। इस विषम परिस्थिति में भी जिस तरह देश विदेश में सफाई कर्मी, डॉक्टर, पुलिस कार्य कर रहे हैं। उनका योगदान अतुलनीय है। हम सभी भाजपाई कोरोना वारियर डॉक्टर, पुलिसकर्मी,सफाई कर्मी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। अगर वह लोग अपना काम नहीं करते तो हमारी जिंदगी पर इसका बहुत ही विपरीत असर पड़ता। किस तरह से यह सभी अपने घर परिवार की चिंता छोड़ कर समाज में हमारे लिए कार्य कर रहे हैं वो बहुत सराहनीय है। नीरज प्रताप सिंह ने यह भी बताया के हजारीबाग सांसद जयंत सिंहा हजारीबाग और रामगढ़ के लोगों के लिए दोबारा प्रयोग में लाए जाने वाले मास्क उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 1 हजार से अधिक सुरक्षा पी.पी.ई. किट्स भी मंगवा रहे हैं। बहुत जल्द यह सब भी उपलब्ध हो जाएगा। भाजपा के युवा नेता नीरज प्रताप सिंह ने सभी सफाई कर्मियों के बीच फल,फेस मास्क, नमकीन,साबुन, पानी का वितरण भी किया और साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंस  के बारे में भी अवगत कराया।  सभी लोगों को संकल्प भी दिलाया कि बिना कारण घर से नहीं निकलें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू, राहुल शर्मा, रमेश महतो, कुणाल दास, ऋषिकेश सिंह, सनी राम, शितेश गोस्वामी, आशीष अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...