जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
बुमरी में समाजसेवी करण बेदिया ग्रामीणों को मार देते हुए
बुमरी के समाजसेवी करण बेदिया ने अपने गांव के हालात को देखते हुए सोमवार को लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस बनाकर सौ पीस मास्क वितरण किया। अवसर पर करण बेदिया ने कहा कि राज्य सहित हमारे गांव में भी लॉकडाउन है, कोरोना से बचाव और जागरूकता के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें बतालाया जा रहा है। गांव में भी किसान और मजदूर परिवार के अधिकांश लोग रहते हैं। जिन्हें भोजन, स्वास्थ्य, आर्थिक सहयोग की काफी जरूरत है। उन्होंने सभी से कोरोना को हराने को ले घरों में रहने की अपील भी की है। मौके पर कई ग्रामीण महिला पुरुष युवा उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment