जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा सह सचिव सुशील कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने इसमें कहा है कि अरगड्डा क्षेत्र में लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने खाने वाले गरीबों के बीच पेट पालने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि पूर्व में ही सीसीएल सीएमडी ने सीसीएल क्षेत्र के जोन में रहने वाले लोगों को भूखा नहीं रहने की बात कही गई थी। कहा कि क्षेत्र के गरीब अपने घर के समानो को बेच रहे हैं। जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सीसीएल महाप्रबंधक अरगड्डा क्षेत्र और जनप्रतिनिधियों से मांग किया है कि गरीब मजदूर वर्ग के परिवारों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा भूखों मरने से बचाने का प्रयास किया जाए।
No comments:
Post a Comment