Monday, 13 April 2020

शनिचरा बाजार में दर्जनो गरीबों को भोजन खिलाया

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

 सोमवार को शनिचरा बाजार रामगढ़ मे लेखराज महतो के नेतृत्व में रामगढ़ जिला के शनिचरा बाजार में दोपहर 2  बजे से गरीब गुरबा मजदूर एवं असहाय लोगों को भोजन खिलाया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला रामगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान एवं रामगढ़ की लोकप्रिय विधायिका ममता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही। अवसर पर ममता देवी ने  अपने हाथों से गरीब मजदूर असहाय लोगों को खाना बांटा। कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस तरह से लोगों के बीच में भोजन एवं अनाज सामग्री बांटने से इस लॉकडाउन में इस रामगढ़ जिले में कोई भी गरीब गुरबा एवं असहाय लोग भूखे पेट नहीं रहेगें। मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश यादव ,बजरंग महतो ,कमलेश महतो ,जिलानी खान, बबन राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...