Tuesday, 21 April 2020

गरीब परिवारों को 200 पैकेट मिला भोजन

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

 ज्ञान महिला समिति के द्वारा वार्ड नंबर 5 में लेप्रोसी कॉलोनी में 56 परिवारों को 200 पैकेट भोजन दिया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय जायसवाल, साहू समाज के जिलाध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद गुप्ता ज्ञान महिला समिति के जिलाध्यक्ष भानु देवी, सदस्यता चंपा सिंह, पिंकी देवी के हाथों दी गई। सभी अतिथियों ने कहा चिंता और परेशान ना हो हम सभी आपके साथ खड़ा है। इस दुख की घड़ी में आप लोग अपने घरों से ना निकले साफ सफाई में रहे। आओ बाहर से है आए हुए। कोई भी व्यक्ति को घुसने ना दे। साथ ही पूरे रामगढ़ विधानसभा से अपील करते हैं की महिला पुरुष हर मोहल्ले में महुआ शराब बेच रहे हैं और अपने घरों में बैठा कर 10 से 50 रुपए के लालच में बेच रहे हैं। जब तक हमारे देश में कोरोना वायरस है। तब तक आप सभी से हाथ जोड़ कर अपील करते हैं कि शराब ना बेचे। क्योंकि जिन्हें शराब की लत और बाहर से वाह पता लगाकर शराब विक्रेता पास पहुंच जाते हैं। इसलिए सावधान रहें और दूसरे को भी सावधान करें। नए चेहरे नए इंसान को अपने घरों के आस पास देख पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। यह समाजसेवी को बताएं। अवसर पर नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्य और उनके महिला सदस्य को साहू समाज रामगढ़ की ओर से धन्यवाद देते हैं जो अपने हाथों से भोजन बनाकर गरीब परिवार को पेट भर रहे यार महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने भी सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया कहां की आप सभी अतिथियों के हौसले से ही हमारे हौसले बुलंद हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...