जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
वैश्विक महामारी कोरोना से राहत व बचाव को लेकर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है।इस बाबत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 कैथा में गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार वार्ड पार्षद देवधारी महतो व विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के संयुक्त नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों ,दुकानों,प्रतिष्ठानों व घरों को सेनेटाइजर छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया।वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि पुरे वार्ड नंबर 26 कैथा बस्ती में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।महामारी से बचाव को लेकर बतौर जनप्रतिनिधि मैं प्रतिबद्ध हूं।उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर एक-दूसरे से शारीरिक दुरी व लॉकडाउन का अनुपालन करने का आग्रह किया ।विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार समूचे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को इस महामारी की घड़ी में जीवाणु व विषाणु रहित करनें को लेकर सेनेटाइजर छिड़काव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से राहत ,बचाव व निजात के सारे प्रयास आजसू कर रही है। सेनेटाइजर छिड़काव का लोगों ने सराहना की व गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।क्षेत्र के सेनेटाइज करनें में मुख्य रूप से जिला संगठन सचिव राजकुमार महतो,विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,संदीप महतो, सचिव अमित दास,प्रवक्ता उमेश कुमार,खेमलाल महतो ,गुलशन महतो मिथिलेश कुमार ,परितोष चटर्जी अजय आस्था आदि जुटे हैं ।

No comments:
Post a Comment