जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
हेसला इंडेक्सन फैक्ट्री के पीछे भीड़ लगा वेतन लेने खड़े मजदूरगण
सिरका। हेसला के झारखंड इंजेक्शन फार्नेश प्लांट के लगभग 250 मजदूरों के बीच शनिवार को फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा वेतन हाथो-हाथ बांटा जा रहा था। इस दौरान प्रबंधन ने मजदूरों के वेतन से सीएमपीएफ की अधिक राशि काटकर वेतन भुगतान करने लगे और खाते में हस्ताक्षर करवाने लगे। जिसका दर्जनों मजदूरों ने विरोध किया। इसके बाद वेतन बांट रहे कर्मचारियों और मजदूरों के भी काफी नोकझोंक हुई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों ने प्रबंधन से कहा कि हम लोगों का वेतन बैंक अकाउंट में आता था। साथ ही सीएमपीएफ कि जो राशि प्रबंधन ने 600 से 1000 के मध्य प्रत्येक मजदूरों के वेतन के आधार पर काटा जाना गलत है। इसमें सरकार के द्वारा मिलने वाले 12% को भी काट लिया गया है। जो बिल्कुल सही नहीं है। जिसका हम लोगों ने विरोध किया। मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन ने हम लोगों से कहा कि लॉकडाउन की वजह से पेमेंट फैक्ट्री में की जा रही है। जो भी पीएफ के पैसे काटे गए हैं। उसका ब्यौरा लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दे दिया जाएगा। इसके बाद प्रबंधन और मजदूरों नोकझोंक शांत हुई।

No comments:
Post a Comment