Friday, 24 April 2020

अरगड्डा में गरीब अपने पेट की आग बुझाने के लिए घरों के बेच रहे समान

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
 सिरका बुधबाजार में अपने घर के सामने खड़ा सीटन भुईयां व उनका पुत्र शंकर 
सिरका बुधबाजार में मौजूद सीटन का घर

पूरा राज्य और अरगड्डा क्षेत्र कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से चिंता में है। इसे लेकर सरकार और जिला प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मापदंडों को लेकर काम कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर कोयलांचल अरगडा- सिरका में सैकड़ों गरीब कमाने खाने वाले परिवारों के समक्ष भूखमरी के हालात उत्पन्न होते जा रहे हैं। हालांकि सरकार के द्वारा इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन यह कदम अरगडा- सिरका में और उठाने की जरूरत है। शुक्रवार को अरगड्डा जीएम ऑफिस के समीप नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क पर मिट्टी के घरों में रहने वाले सीटन भुईयां के बेबसी के रूप में सामने आया। इन्होंने अपने एवं परिवार का पेट की आग बुुुझाने के लिए मिट्टी के घर में लगे दो सीमेंंट की चादरों को बेच डाला। इस संबंध में सीटन भुईयां ने बताया कि मैं इधर उधर काम कर अपना गुजारा करता था। लेकिन लगभग एक माह से काम बंद हो जाने के कारण खाने पीने में काफी परेशानी होने लगी। राशन कार्ड से मुझे बीते 7 अप्रैल को 10 किलो चावल मिला था। जो भी समाप्त हो गया। भूखमरी से बचने के लिए अपने घर के ऊपर लगे सीमेंट चादर को बेचकर खाने पीने के सामान लेकर आया हूं। वही इस संबंध में समाजसेवी शत्रुधन बेदिया और अर्जुन भुईयां ने बताया कि अरगड्डा बुधबाजार और इसके आस-पास के क्षेत्र में दो से तीन हजार ऐसे गरीब परिवार के लोग रहते हैं। जो मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट भरने का काम करते हैं। यहां अभी तक इतनी बड़ी आबादी को सरकार का कोई भी राहत पहुंचाने वाला दाल भात केंद्र नहीं खोला गया। जिसके कारण अधिकांश गरीब भूखे पेट रहने को मजबूर हो गए है। इधर इसे लेकर अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष दिलीप भुईयां ने कहा है कि समाज के लोगों को सरकार हरसंभव जरूरत पहुंचाए। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी गरीब परिवारों को सहयोग देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...