जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
बुधवार को भी इस दुख के घड़ी में COVID-19 से फैले भयंकर महामारी के कारण लोक डाउन को देखते हुए, दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संरक्षक अन्नु सिन्हा और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला अध्यक्ष कबीर क्याल के नेतृत्व में आज बरकाकाना,निम तोला,झोपड़ी तोला और राह चलते लोग और विभिन्न छेत्रो में सामाजिक दूरी को देखते हुए 1000 लोगो को चावल और सब्जी का वितरण किया गया। दहेज मुक्त झारखण्ड और मानवाधिकार संगठन को होटल पंचवटी के मालिक विक्रांत कुमार जी ने अपना किचेन सौप दिया ,सिम्मी आचार्य ने कहा की जरूरतमंद लोगों को हम भोजन लगातार लोग डाउन में पहुंचाते रहेंगे। पोचरा के समाज सेवक जुगनू करमाली जी ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में लॉक डाउन होने पर मजदूर कही काम पर नही जा पा रहे है,इसलिए यह पेट भरने का काम दहेज मुक्त झारखण्ड़ और मानवाधिकार की टीम लगातार करते आ रही इसके लिए मैं इनके टीम को धन्यवाद देती हूँ।, दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद, ने कहा की टीम इस दुःख की घड़ी में जनता के साथ है हमलोग यह काम जो शुरू किए है यह अभी लगातार चलेगा, हमलोग जरूरत मंद लोगो के बीच गांव गांव जाकर भोजन वितरण कर रहे है ,इस कार्यक्रम में , सोनू साव ,कुणाल मोदी, अंकित सिंह,रिशु कुमार, शुसिल कुमार ,मंटू कुमार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment