जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोला कांड संख्या 33/ 2020 जिसमे अग्रवाल मेडिकल हॉल के द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क बिना वैधानिक बिल के विक्रय करने पर औषधि निरीक्षक रामगढ़ द्वारा की गई प्राथमिकी पर आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ के न्यायालय में भोला शंकर अग्रवाल के अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई जिसमें प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश संजय प्रताप ने थाने से केस डायरी मांगते हुए भोला शंकर अग्रवाल के गिरफ्तारी पर अगली तिथि तक रोक लगा दी है। भोला शंकर अग्रवाल की ओर से जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल अधिवक्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा।
No comments:
Post a Comment