जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
कोरोना संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी जिले वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में टेक होम राशन के तहत जिले की गर्भवती महिलाओं/ धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों को जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक लाभुक को 2.5 किलो चावल और 750 ग्राम दाल उपलब्ध कराया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment