जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन
जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री देते कांग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका क्षेत्र के से लगने वाले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना महामारी से उभरे हालात को लेकर जरूरतमंदो के घर-घर जाकर यहां के कांग्रेसियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस दौरान रविवार को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव पडरिया, अरगड्डा आदि क्षेत्रों में लगभग 70 जरूरतमंदो के बीच खाद्यय सामग्री का वितरण किया। अवसर पर कांग्रेसियों ने सभी महिला, पुरुष, युवाओं से कोरोना को हराने के लिए खुद घर में रहकर राज्य को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। साथ ही दूरी बनाकर जरूरी सामान लेने की बात कही। मौके पर वरीय कांग्रेस नेता राजू पटेल, कांग्रेस विधानसभा रामगढ़ अध्यक्ष राहुल सिंह, आनंद गोस्वामी, पार्षद प्रतिनिधि संजय सिंह, दीपक बेदिया, रवि गोस्वामी, गौरव यादव, विकास गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment