Sunday, 19 April 2020

भाकपा माले कंजगी में स्वास्थ, भोजन, दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों की वापसी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत


कंजगी मध्य विद्यालय के प्रांगण में माले व एक्टू कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

   कंजगी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भाकपा माले और एक्टू के कार्यकर्ताओं ने राज्य के गांव में स्वास्थ्य सुविधा, गरीबों की भोजन व्यवस्था और राज्य के बाहर फंसे मजदूरों की वापसी को लेकर दूरी बना धरना प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई कामरेड जयनंदन गोप ने की। अवसर पर मुख्य रूप से भाकपा माले के जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया उपस्थित हुए। प्रदर्शन के दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर जंग लड़ रहा है। इसे लेकर सरकार ने बड़े-बड़े दावे कर दिए हैं। लेकिन वास्तविक हालात धरातल पर दिखाई नहीं पड़ रहा। राज्य के ग्रामीण कस्बों में स्वास्थ के लिए बेहतर अस्पतालो, एंबुलेंस, दवाओं की भी व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन कमाने खाने वाले मजदूरों की हालत खराब हो चुंकी है, इनके पास समुचित मात्रा में भोजन सामग्री भी नहीं है। जिससे भूखमरी वाले हालात उत्पन्न हो रहे हैं। कहां की राज्य के सैकड़ों मजदूर दूसरे राज्य में फंसे पड़े हैं। जिनकी खोज खबर लेकर उन्हें घर लाने की जरूरत है। इन सभी मसलों को लेकर आगे रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया, जयनंदन गोप रूपन गोप, आसीन बेदिया, कांता बेदिया, राजेश गोप, विकास गोप, रामप्रसाद नायक, सीता देवी, कांति देवी, पूजा देवी, कविता देवी, कमल नायक, फूलचंद नायक, दिनेश, कपिल, मनोज, छोटेलाल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...