जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन
सड़कों पर वाहन चला रहे लोगों से अपने जान की कीमत समझकर घर में रहने की किया अपील
सड़कों पर वाहन चला रहे लोगों से अपने जान की कीमत समझकर घर में रहने की किया अपील
, सुभाष चौक रामगढ़ की सड़क पर कोरोना महामारी का एक और इफेक्ट सोमवार से देखने को मिला। यहां के रांची- हजारीबाग के मुख्य सड़क पर कर्णधार समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था रामगढ़ ने लॉकडाउन के प्रति बाइक सवार राहगीरों को जागरूक किया। इसे ले संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता ने यमराज का वेशधरा। साथ ही चित्रगुप्त के भेष में करण रहे। लोगों को यमराज ने अपने वेशभूषा में अपने जीवन का महत्व और कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे के विषय में बताया। साथ ही चित्रगुप्त ने वेशभूषा धारण कर हाथों पर लैपटॉप लेकर लोगों की जीवन की गणना के बारे में फिल्मी अंदाज में बताया। यह पहल संस्था और रामगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों की चेतना जगाने के लिए किया गया। मौके पर संस्था के विकास गुप्ता, सुमित साहू, मनोज मोहरी, विकास करमाली समेत पुलिस जवान उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment