जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगडा बाजार में साप्ताहिक बाजार में सोशल डिस्टेंशन का उल्लंघन दृश्य
अरगडा बाजार में खड़े सीओ, नप अधिकारी व अन्य
- प्रशासन ने अरगड्डा- सिरका के सप्ताहिक लगने वाले बाजार शनिवार, रविवार और गुरुवार को श्रमिक मैदान में किया शिफ्ट
सोशल डिस्टेंस को लेकर रविवार को अरगड्डा साप्ताहिक बाजार में सुबह से पेंथर पुलिस और नप कर्मियों की तैनाती की गई थी। बाजार में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता देख समाजसेवियों और नप कर्मियों के द्वारा माईक द्वारा अलाउंस कर लोगों से कोरोना से लड़ाई में हरहाल में सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध कर रहे थे। वही हालात सुधरता नहीं देख इसकी खबर जिला रामगढ़ के वरीय पदाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद रामगढ़ सीओ भोला शंकर महतो, नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव पुलिस बल के साथ अरगड्डा बाजार पहुंचे। इस दौरान सीओ और नप अधिकारी ने बाजार में दुकान लगा रखे, किसानों से और बाजार करने पहुंचे लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मुंह पर मास्क लगाने की अपील की। हालात को जानने के बाद सीओ रामगढ़ भोला शंकर महतो ने वरीय जिला पदाधिकारियों से वार्ता करने के पश्चात अरगडा- सिरका के साप्ताहिक बाजार गुरुवार, शनिवार और रविवार को लगने वाले सभी हाटो को अरगडा श्रमिक मैदान में लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद अरगडा साप्ताहिक बाजार को वहां से हटाकर श्रमिक मैदान के समीप लगवाया गया। मौके पर नप रामगढ़ के मैनेजर अनुराग कुमार, पार्षद राजेश राम, नीरज पासवान, फैजुर रहमान, नरेश महतो, सलमान अंसारी, विक्रम जोशी, सूरज सिंह समेत कई मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment