जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
सिरका एसबीआई बैंक मोड़ पर सफाई करते नप सफाई कर्मीगण
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में इन दिनों नगर परिषद रामगढ़ के सफाई कर्मी लगातार झाड़ू लगाकर, कुड़ो-कचड़ो को वाहनों में उठाकर स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं। इसे लेकर मंगलवार को सफाई कर्मी रमेश उराँव, शिव राम, बिरेन्द्र मुंडा ने बताया कि हम सभी अपने काम को करने के लिए कृत संकल्पित हैं। क्षेत्र में फैल रहे कूड़े-कचरे को जल्द से जल्द हटा कर स्वच्छ बनाना चाहते हैं। क्योंकि कोरोना महामारी का भी खतरा लगातार राज्य में बढ़ता जा रहा है। जो गंदगी की वजह से क्षेत्र में भी हावी हो सकता है। जब तक हम सभी अपने कार्य में तैनात हैं। पूरे क्षेत्र को स्वच्छ साफ सुंदर बनाते रहेंगे। सभी सफाई कर्मियों ने क्षेत्र सिरका- अरगड्डा के आमजनों से लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील की है। उन्होने सेवा देने का मौका देने की बात भी कही है। वही इसे लेकर क्षेत्र के समाजसेवी, आम लोगों में भी सफाई कर्मियों के कार्य के प्रति जिम्मेवारी को दर्शाता है। जिसकी प्रशंसा सभी कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment