Thursday, 16 April 2020

एसबीआई सिरका मैं लिंक फेल होने के बाद ग्राहकों की लगी भीड़ लोग कम दूरी बनाकर बैंक के दरवाजे पर घंटों रहे बैठे

            जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                 
          एसबीआई सिरका बैंक के बाहर बैठे लोग 

भारतीय स्टेट बैंक सिरका शाखा में गुरुवार को बैंक खुलने के साथ लिंक फेल हो गया। जिसके कारण यहां बैंक कार्य से पहुंचे लोगों की भीड़ लग गई। लोग घंटों बैंक के दरवाजे पर कम दूरी बनाकर भीड़-भाड़ लगा बैठे रहे। जिससे असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया। वही बैंक से पैसा निकासी करने पहुंची बाल मंडली की वृद्ध महिला मंगरी ने बताया कि हम सभी सुबह 10 बजे से बैंक खुलने के साथ ही बैठे हुए हैं, अपने खाते से गैस की सब्सिडी पैसे निकालने आए हैं। इसी तरह कई महिलाएं और वृद्ध पुरुष भी पैसों की निकासी करने के लिए पहुंचे थे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि लिंक आने के बाद बैंक से लेन देन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...