जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
राशन देते हरीश राय ध अन्य
क्षेत्र बरकाकाना के समाजसेवी सा आजसू पार्टी के जिला प्रधान प्रवक्ता हरेश राय द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का पैकेट वितरण किया गया इस संबंध में हरेश राय ने बताया कि इस महामारी के समय जहां पूरे क्षेत्र को लॉक डॉन किया गया है। जिस कारण दिहाड़ी मजदूरों को दो वक्त की रोटी जुगाड़ करना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इसलिए आजसू पार्टी द्वारा मिली जानकारी के बाद क्षेत्र के लगभग सैकड़ों लोगों को चिन्हित कर राशन वितरण किया जा रहा है ताकि दिहाड़ी मजदूरों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही राहत पैकेज पर्याप्त नहीं हो पाता है जिस कारण क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार पार्टी के लोगों से संपर्क कर राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था जिसके बाद आजसू जिला प्रधान प्रवक्ता सह समाज सेवी हरेश राई द्वारा व्यक्तिगत तौर पर लोगों को राशन का पैकेट उपलब्ध कराया गया। मौके पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment