Sunday, 12 April 2020

सीसीएल सिरका कोलियरी में 8 माह बाद 226 कामगारों को मिला संडे डियूटी इसे ले मजदूरों में संतुष्टि के साथ खुशी भी है व्याप्त

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत 
                    सिरका खुली खदान का दृश्य

सीसीएल सिरका परियोजना बीते 8 महीनों के बाद रविवार को कोलियरी का खदान कार्य अन्य दिनों की भांति चालू रहा। जबकि पहले संडे बंदी रहती थी। जानकारी के अनुसार 2019 अप्रैल माह के बाद से ही सीसीएल सिरका परियोजना स्थानीय प्रबंधन के द्वारा उपरी विभागीय निर्देश के बाद कामगारों की संडे ड्यूटी पर विराम लगा दिया गया था। लेकिन रविवार से कामगारों को बड़े संख्या में ड्यूटी में लगाया गया। जिससे कामगारों के बीच संतुष्टि के साथ खुशी भी व्याप्त है। बतलादे की सिरका परियोजना का मेन पावर लगभग 445 है। जिसमें पिछले संडे दिनो पर आपातकाल ड्यूटी में लगभग 125 मजदूरों को ही रविवार ड्यूटी पर लगाया जाता था। लेकिन सिरका कोलियरी में पुनः कामगारों का संडे ड्यूटी आरंभ हो गया। इससे करीब 226 मजदूरों को संडे ड्यूटी मिलना शुरू हो गया। जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति को और बल मिलेगा। मजदूर बीते 8 माह से जूझ रहे थे। घरेलू आवश्यकता के अनुसार एक्स्ट्रा इनकम होने से और भी काम को कर पाएंगे। इसे कामगारों के बीच एक नया संदेश चला गया है। जो कि आने वाले समय में लाभ देने वाला साबित होगा। इससे प्रबंधन को सिरका कोलियरी के उत्पादन को बढ़ाने में भी नये उपलब्धि प्राप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...