Monday, 27 April 2020

हेसला में झामस ने मांग दिवस मना मजदूरों को अधिकार दिलाने की किया मांग

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
        हेसला में झामस कार्यकर्ता मांग दिवस मनाते हुए

हेसला में अखिल भारतीय ग्रामीण  मजदूर सभा (झामस) के द्वारा सोमवार को मनरेगा और ग्रामीण मजदूरों के बीच दूरी बना मांग दिवस मनाया गया। इसकी अगुवाई लक्ष्मण बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने जोरदार तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की मांग की। इसमें मनरेगा मजदूरों का कल्याण बोर्ड से निबंधन कराने, सभी मजदूरों को 10 हजार रुपए भत्ता देने, बिना राशन कार्ड वाले मजदूरों को 3 महीनों का राशन मुक्त देने, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और वापसी की गारंटी देने, मनरेगा के मजदूरों को 200 दिन का काम पांच सौ रुपए दैनिक मजदूरी के साथ देने, भूखे और निराश्रितो के बीच विशेष अभियान चलाकर इन्हें लाभ पहुंचाने। दलितों, आदिवासियों मजदूर परिवारों के बीच चावल, गेहूं, दाल, तेल, चीनी की व्यवस्था करने की भी बात कही। मौके पर सरयू बेदिया, छोटन मुंडा, लक्ष्मण बेदिया, लाल कुमार बेदिया, आलोक ठाकुर, इस्तीफाक खान, महादेव राम, फूलचंद करमाली, देवनारायण बेदिया, नंदलाल बेदिया, प्रेमचंद, प्रदीप, रतन, किशोर, बीगन, हरिचंद, करण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...