Wednesday, 22 April 2020

चपरी की आधा दर्जन महिलाएं मदद की आस लिए प्रतिनिधियों के दरवाजों पर भटक रही

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
कंजगी हरिजन टोला में जनप्रतिनिधि के घर पहुंची जरूरतमंद महिलाएं 

 
  • केवल आश्वासनों से ही जरूरतमंदों का भर रहा है पेट


कोरोना वैश्विक महामारी का असर मांडू के चपरी गांव में भी दिखने लगा है। अभी तक यहां के दर्जनो ऐसे परिवार हैं। जिन्हें आवश्यक सामग्रियों की किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल पाई है। किसी से मदद की आस लिए हुए बुधवार को पंचायत बुमरी वार्ड नंबर 9 की जरूरतमंद महिला रौनक परवीन, फरीदा खातून, हलीमा खातून ,कमरुल निशा, शबनम खातून, रुकैया खातून, हाजरा खातून, जमीला खातून वार्ड नंबर 9 सदस्य चानो देवी के यहां पहुंची। सभी महिलाओं ने अपने घरों की दयनीय हालत के बारे में वार्ड सदस्य को बतलाया, उन्होंने कहा कि हम लोगों के घर वाले और बच्चो की रोजी, रोजगार मजदूरी कर चलता था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह बंद हो गया। घरों में खाने पीने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जबकि हम लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है। इसे जानने के बाद वार्ड 9 सदस्य चानो देवी ने उन्हें मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। इधर इसे लेकर समाजसेवी रामप्रसाद नायक ने बुधवार को बताया कि बुमरी मुखिया मीनी देवी से आपदा राहत राशन खत्म होने की जानकारी मिली है। आगे राशन आने पर मदद देने की बात कही गई है। वही चपरी समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस प्रकार सरकारी मदद पहुंचने चाहिए थी। वो नहीं हो पा रही है। जिस कारण अति आवश्यक परिवारों को खाने पीने में परेशानी बढ़ता ही जा रही है। जो आगे गंभीर हालात को उत्पन्न कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...