Friday, 17 April 2020

सिरका और अरगड्डा में दाल भात केंद्र से गरीबों को मिलने वाला निवाला दो दिनों से है बंद गरीब इधर-उधर भटकने को मजबूर भोजन केंद्र के खुलने से मजदूरों में जगी थी आश

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
 सिरका शनिचर बाजार स्थित दाल भात केन्द्र का सुनसान पड़ा दृश्य
             अरगड्डा मैं सुनसान पड़ा दाल भात केंद्र

राज्य सहित आस पास जिलो में कोरोना महामारी फैलने के बाद केंद्र सरकार के द्वारा दूसरी बार लॉकडाउन की घोषणा हो चुंकी है। साथ ही सरकार गरीबों को हर संभव मदद देने का आश्वासन कर रहा है। इसके लिए जिला रामगढ़ प्रशासन भी कमर कस कर मैदान में उतर चुंका है। लेकिन दूसरी ओर कोयलांचल सिरका- अरगड्डा का मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र से गरीबों को मिलने वाला निवाला बीते दो दिनों से बंद पड़े हैं। जबकि दाल भात केन्द्र खुलने से गरीबों को सहारा की आश जगी थी। इधर दाल भात केंद्र चलाने वाले बताते हैं कि हम लोगों के पास बनाने के लिए अनाज और अन्य सुविधा नहीं है। वही सैकड़ों की संख्या में गरीब परिवार व मजदूर वर्ग के लोग प्रतिदिन इन दाल भात केंद्रों के आस- पास भटक रहे हैं। वहीं इसकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। इस संबंध में सिरका वार्ड 17 पार्षद अनु विश्वकर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दाल भात केंद्र में अनाज और अन्य सुविधा समाप्त होने की सूचना बीते 15 अप्रैल को ही रामगढ़ एसडीओ और एमओ को फोन द्वारा, साथ ही एमओ को आवेदन के द्वारा भी दे दी गई है। इसे लेकर रामगढ़ एमओ ने जल्द ही अनाज की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया था। वहीं इस संबंध में रामगढ़ एमओ राजशेखर ने कहा कि प्रतिदिन दाल भात केंद्र से सरकार के गाइडलाइन के अनुसार 200 लोगों को भोजन व्यवस्था करवाना है। सिरका अरगड्डा दाल भात केंद्रों पर एक माह का कोटा 10 दिनों में ही समाप्त कर दिया गया है। इसे ले वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। आदेश मिलते ही दाल भात केंद्र में अनाज एवं अन्य व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी। इधर अरगडा दाल भात केंद्र भोजन करने पहुंचे ग्रामीण विश्वेश्वर, शांति देवी, राजेन्द्र राम ने बताया कि 2 दिनों से इंदिरा चौक अरगड्डा स्थित दाल भात केंद्र मैं खाना नहीं बन रहा है। जिस कारण हम सभी परिवार इधर- उधर भटक रहे हैं। पानी पीकर गुजारा करने को मजबूर हैं। बतलादे की लॉकडाउन को लेकर प्रशासनिक गाड़ियां अरगडा- सिरका के सड़कों पर दौड़ रही हैं। लोगों को लॉकडाउन में घरों पर रहने की अपील भी कर रही है। लेकिन 2 दिनों से बंद पड़े इन दाल भात केंद्रों के ऊपर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। विभागीय लापरवाही के कारण सरकार के द्वारा गरीबों की सुविधा के लिए और कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए जो मुहिम सरकार ने चला रखी है, अधिकारियों की लापरवाही के कारण जरूरतमंदों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं अरगड्डा- सिरका के सैकड़ों गरीब परिवार दाल भात केंद्र पर अपने पेट की आग बुझाने के लिए टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। अब देखना होगा कि उन्हें इन केंद्रों से दाल भात कब तक प्राप्त हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...