जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
भाजपा नेता दीपक की माता स्वर्गीय एस. देवी की फाइल फोटो
भाजपा के नगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष सह अरगड्डा निवासी दीपक कुमार की माता स्वर्गीय एस. देवी उम्र लगभग 105 वर्ष का निधन गांव पटना इमलिया पर लंबी बीमारी के बाद हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जैसे ही यह खबर गुरुवार को क्षेत्र में फैली भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसे लेकर दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक भी व्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment