जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
पडरिया में एपवा सदस्य हाथों में पोस्टर ले जागरूकता अभियान चलाती हुई
एपवा के अखिल भारतीय अभियान के तहत गुरुवार को सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का पालन करते हुए पडरिया और कंजगी में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई एपवा सदस्य कांति देवी ने किया। इस दौरान कोरोना से उभरे हालात और रोकथाम को लेकर सभी ग्रामीणों के बीच खाद सामग्री और भोजन सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की गई। इस दौरान युवा सदस्यों ने अपने हाथों में कई बैनर पोस्टर ले रखे थे। इस अभियान में मीनी देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, सोनिया देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

No comments:
Post a Comment