Monday, 20 April 2020

स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड ने गरीबो के थालियों में परोसा भोजन

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

 कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी देशबन्दी टू के मद्देनजर स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड झारखण्ड के तत्वावधन में रविवार को नप क्षेत्र दिगवार रविदास मुहल्ला में गरीब- असहाय व जरूरतमन्दों के बीच थालियों में भोजन परोसा गया। वही, 50 से अधिक लोगों के बीच  मास्क भी प्रदान किया गया। भोजन वितरण समारोह के दौरान संस्था  सचिव अतहर अली व कोषाध्यक्ष संदीप करमाली ने संयुक्त रूप से कहा कि  संस्था द्वारा मानव सेवा भावना के तहत गरीब असहाय लोगों के बीच भोजन व्यवस्था कराना जारी है। जिसका आज विधिवत रूप से तीसरा दिन किया गया है। यह सेवाधर्म आगे भी जारी रहेगी। संस्था सचिव मो अतहर अली बताया कि संस्था क्षेत्र में हर जरूरतमंदों के लिए पूर्व से सेवा करने का कार्य करने में जुटी है। इसी कड़ी के तहत  लॉकडाउन में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। संस्था सचिव  अतहर अली वा कोसा आदयाच ने संदीप करमाली ने कहा कि सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह व्यवस्था संस्था की ओर से गरीबो के बीच भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। वही, लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान, आरोग्य सेतु एप लोड डाउनलोड करने की अपील की। साथ में घर में रहे और सुरचित रहे  भोजन वितरण के मौके पर टेकु रविदास, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश रजक, केदार राम, राजू राम, विजय राम, शंकर करमाली, सलमान सहित कई लोग थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...