Wednesday, 22 April 2020

लबगा में 500 के दो नोट मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                लबगा में गिरा पड़ा पांच सौ के नोट

पतरातू प्रखंड के लबगा ग्राम निवासी प्रदीप साव के घर के गेट के ठीक सामने 500 के दो नोट मिलने से आस पास के क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल व्याप्त हो गया है। कोरोना के भय से लोग वैसे भी डरे हुए हैं। ऐसे में कई जगहों पर ऐसे ही नोटों का मिलना अपने आप मे कई सवाल खड़े करती है। किसी के दरवाजे के ठीक सामने अहले सुबह ही नोटों का मिलना लोगों के डर के लिए पर्याप्त कारण है। हालांकि बासल थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुवे नोटों को जप्त कर लिया गया। मगर इस घटना के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई जान बूझ कर नोटों को फेक कर भाग गया हो। बासल थाना की थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने कहा कि ये किसी शरारती तत्व का काम है इस लिए अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें और अपने घरों पर रहें तथा सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करें और हमारी भी मदद करते हुवे एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें तो कोरोना को जरूर हराया जा सकता है।यहाँ बताते चले कि बासल थाना के सभी स्टाफ के साथ प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने हमेशा ही अपनी गस्ती टीम के साथ मिलकर लोगों को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए तत्पर हैं एवं क्षेत्र में शांति वयवस्था भी सुचारू रूप से कायम करने में अपनी सहभागिता देती है। जिसके फलस्वरूप लोगों में पुलिस टीम के प्रति विश्वाश बढ़ा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...