जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
धरना पर बैठे लोग
धरना पर बैठे लोग
क्षेत्र बरकाकाना किसान मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर छावनी परिषद वार्ड संख्या 7 के शिवम नर्सिंग होम में एक दिवसीय धरना दिया। इस संबंध में हीरा गोप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लॉक डॉन किए जाने के कारण किसानों की फसल की खरीदी बिक्री नहीं हो पा रही है जिस कारण किसानों के सामने कई तरह की समस्या उत्पन्न हो चुकी हैं इसलिए उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों की फसल खरीद के लिए न्यूनतम सरकारी मूल्य पर खरीदारी की जाए इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा विवाग डाउन से होने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई प्रति एकड़ ₹25000 निर्धारित मूल्य कर भुगतान किया जाए उसके साथ है अपने छह बिंदुओं पर उन्होंने कहा कि सरकार से किसान हित में कार्य करने के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया है। ताकि किसानों के प्रति सरकार की ध्यान आकृष्ट किया जा सके। मौके पर अमल कुमार, पवन गोप, चंदन गोप, वीरेंद्र पांडे, राजू मिस्त्री, किशन मुंडा, जग्गा साव, सुनील मुंडा, दिलीप साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment