Wednesday, 15 April 2020

हेसला में दाल भात केंद्र का उद्घाटन विधायक में किया, कहा ग्रामीण जरूरतमंद परिवार को इसका मिलेगा लाभ

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
हेसला में लोगो भोजन देती विधायक ममता देवी व अन्य
          हेसला में मास्क बांटती विधायक ममता देवी

हेसला के सीसीएल द्वारा प्रदत सामुदायिक भवन के प्रांगण में बुधवार को दाल भात केंद्र का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया। अवसर पर उन्होंने दर्जनों ग्रामीणों को भोजन भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि लांकडाउन की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिदिन कमाने खाने वाले परिवारों के बीच भोजन जुटाने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिसे मद्देनजर रखते हुए यह दाल भात केंद्र खोला गया। इससे यहां के दर्जनों जरूरतमंद गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा और वह भूखे पेट नहीं रहेंगे। उन्होंने सभी से इस प्रकार के दाल भात केंद्र में अपना सहयोग देने का भी अपील किया। साथ ही कोरोना महामारी को हराने के लिए साफ सफाई, दूरी, बनाकर रहने और लॉकडॉउन  का पालन करने की भी बात कही।  वहीं इस दौरान इल्सा भारत गैस ने कुछ गरीबों के बीच मास्क का भी वितरण किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिंटू अंसारी, पार्षद 11 अम्बरीन मंजर, पार्षद 12 गोपाल मुंडा, समाजसेवी लक्ष्मण बेदिया, राजा खान, सज्जाद खान, कमलेश महतो, छोटन मुंडा, महेश करमाली, अशफाक खान, टिंकू खान, सागर करमाली, चरण बेदिया, मुकेश बेदिया समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...