जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
अरगड्डा में भोजन देते आदिवासी गोप समाज के महिला पुरुष व अन्य
अरगड्डा के नीचे धौड़ा में शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच आदिवासी गोप समाज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अवसर पर आदिवासी गोप समाज के द्वारा दर्जनों लोगों के बीच दाल,भात, सब्जी का वितरण किया। इस दौरान गोप समाज के लोगों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कई गरीब परिवारों के बीच भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। जिसमें गोप समाज भी लोगों को हर संभव मदद करेगा। मौके पर राकेश गोप, भरत गोप, विजय गोप, प्रताप गोप, मनोज गोप, नटवर, आकाश गोप, दिलीप गोप, राजेश, एच. खान, रोमी हांसदा, आरती, कामनी, माधुरी समेत कई समाज के लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment