Thursday, 30 April 2020

आदिवासी समाज ने झोपड़ी के बच्चों, महिलाओं को खिचड़ी परोसा

              जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा के आदिवासी समाजसेवी दीपक भोजन वितरण करते हुए व अन्य

अरगड्डा के झोपड़ी टोला में गुरुवार को स्थानीय आदिवासी समाज के युवाओं द्वारा दर्जनों बच्चों, महिलाओं के बीच खिचड़ी बना परोसा। अवसर पर समाजसेवी दीपक उराँव ने बताया कि हम लोगों का झोपड़ी टोला में 60 से 70 ऐसे परिवार हैं। जो प्रतिदिन कमाने खाने वाले हैं। वर्तमान स्थिति में इन्हें प्रत्येक दिन खाने को लेकर परेशानी हो रही है। जिसकी पूर्ति के लिए हम लोगों ने खुद से मदद कर जरूरतमंदों को भोजन देने की पहल की है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। मौके पर बेचैन उराँव, दीपक उराँव, अमित करमाली, सूरज, छोटू , विशाल, विकास, महेश समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...