जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद के आवाहन पर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक के आवास पर सोशल डिस्टेंशन को पालन करते हुए धरना का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र पाठक ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य के 700000 प्रवासी मजदूर राज्य के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। राज्य के कई छात्र-छात्राएं भी दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं । केंद्र की सरकार राज्य सरकार को वापस लाने के लिए निर्देशित करें और हर संभव सहायता पहुंचाएं । उन्होंने कहा जिस तरह से नोटबंदी और जीएसटी एका एक कर के देश को तबाही की ओर ले जाया गया उसी तरह से एकाएक लॉक डाउनलोड घोषीत कर आम जनता को तबाह किया जा रहा है । बीमारी पूर्व में ही देश के अंदर दस्तक दे चुकी थी । बावजूद दूसरे देशों से आवा गमन के कारण और बीमारी भयंकर रूप लेता गया । इसीलिए एका एक घोषणा करने के कारण देश के 80 से 90% आबादी इस लोक डाउन के कारण तबाही में है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहित की योजनाएं सिर्फ घोषणाओं के रूप में टीवी और अखबारों में देखा जा रहा है । 5% लोगों को भी उक्त योजनाओं के लाभ नहीं मिल रहा है । इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सभी जिलों प्रखंडों एवं पंचायतों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी जी को मांग पत्र देकर जनहित की कई मांगों को पूरा करने की मांग की है । कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य के मध्यमवर्गीय परिवार एवं गरीबों को ₹10000 प्रतिमाह गुजारा भत्ता , सभी लोगों को उपयोग की आवश्यक वस्तु घर-घर पहुंचाने ।जाति और धर्म के नाम पर संप्रदाय के रंग देकर बीमारी की लड़ाई को कमजोर करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है ।.कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री जी हमेशा अपनी मन की बातें करते हैं ।अब जनहित की बातें माननीय प्रधानमंत्री जी को करनी चाहिए । राज्य की हालात दिनों दिन बदतर होता जा रहा है। राज्य में प्रतिदिन महामारी का रूप और बढ़ता जा रहा है। राज्य की तमाम जनता चिंतित है ।लेकिन केंद्र सरकार मदद पहुंचाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के लोग राजनीति कर रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार ,राज्य सरकार को हरसंभव मदद करें। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से आम जनता का अपेक्षा है कि इस वैश्विक महामारी में बीमारी के जगह भुखमरी के कगार पर लोग न पहुंचे । इसलिए कि हर तरह के सहायतार्थ योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की सरकार काम करें । जिन जन वितरण प्रणाली की दुकान दुकानों से अमिता बरतने की शिकायत मिल रही है ।उन दुकानों पर सरकार अविलंब कार्रवाई करें एवं निगरानी समिति गठित कर जन उपयोगी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मदद करें। प्रत्येक जिला में कोरोना जाट सेंटर खोला जाये। नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अनशन के नाम पर राज्य में ड्रामा कर रही है । राज्य सरकार को सहायता करने के बजाए केवल राजनीति कर रही है ।ऐसे वक्त में जब देश के अंदर वैश्विक महामारी से आम जनता परेशान है। उस परिस्थिति में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सभी लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने चाहिए । धरना में महेन्द्र पाठक समाजसेवी कयुम खान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कुलेश्वर में प्रसाद मेहता, श्रवण पाठक, बबलु उराँव ,बिनोद यादव, रत्नेश सिंह ,चिंटू करमाली, अमन पाठक , अमित पाठक आदि कई लोग मौजूद थे ।

No comments:
Post a Comment