Sunday, 19 April 2020

लॉकडाउन को ले पुलिस निरीक्षक और प्रखंड कर्मी ने अस्पताल चौक के समीप के दुकानों का लिया जायजा

जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

     अस्पताल चौक गिद्दी में दुकान का जायजा लेते इंस्पेक्टर व अन्य

लॉकडाउन लॉक डाउन के मद्देनजर नजर और सोशल डिस्टेंस को लेकर गिद्दी अस्पताल चौक के समीप के दुकान का आरक्षी निरीक्षक डीके मिश्रा और प्रखंड कर्मी ने जायजा लिया। साथ ही दुकानदारो को सामानो को निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने को कहा। अन्यथा काररवाई के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान अलखनाथ सिंह के पीडीएस दुकान को भी खंगाला गया। तमाम दुकानदारों को मास्क पहनकर रहने को कहा गया। साथ ही पैसा वगैरह की लेनदेन के पहले सेनेटाईजर उपयोग व सोशल डिष्टेंशन बनाए रखने की अपील की गई। गिद्दी थाना क्षेत्र में घूम घूमकर लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। मौक पर गिद्दी ख मुखिया प्रेमलता सिन्हा, प्रखंड कर्मचारी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...