Wednesday, 15 April 2020

देशहित में लॉक डाउन बढाने के निर्णय को हम सब स्वागत करते हैं

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन

भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के सभी लोगों से बेहतर ढंग से लॉक डाउन पालन करने का अपील किया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दूसरी बार लॉक डाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है यह निर्णय देश हित में है और स्वागत योग्य है। ऐसे संकट की घड़ी में लॉक डाउन का पालन कर  सभी कोई जिला प्रशासन का सहयोग करें और सोशल मीडिया के अफवाहों से बचे। उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो सात आग्रह देशवासियों से की गई है उसे हम सभी मिलकर सफल बनाएं। ऐसे संकट की घड़ी में हम सब यह अवश्य ध्यान रखें कि कोई भूखा ना सोए जरूरतमंद लोगों को अपने स्तर से अवश्य मदद करें। इस महामारी के रोकथाम के लिए सतर्कता अति आवश्यक है ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए एकमात्र उपाय है कि सभी कोई अपने अपने घरों में रहे, अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकले, सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रुप से पालन करते हुए फेस मास्क का उपयोग करें, समय-समय पर साबुन और सैनिटाइजर का उपयोग करें। तभी जाकर हम सभी देशवासी इस कोरोना सक्रंमण के जंग से जीत पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...