Wednesday, 22 April 2020

हेसला में भाकपा माले ने 51वां पार्टी स्थापना पर कोरोना से लड़ने का लिया संकल्प

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
हेसला में भाकपा माले कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाते हुए


 हेसला में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के 51वां स्थापना दिवस मनाया। अवसर पर सभी ने संगठन के आदर्शो पर चलते हुए इस बार कोरोना भगाओ, भुखमरी मिटाओ, झूठी खबरें अंधविश्वास को नजरअंदाज करने पर जोर दिया। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए लॉकडाउन जैसी साजिश कर रही है। इससे गरीब प्रवासी मजदूरों के भोजन, स्वास्थ, सुरक्षा, रोजगार की गारंटी पर खतरा मंडरा रहा है। देश आर्थिक मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना जिसी महामारी से लड़ने के लिए सरकार को आधुनिक तकनीक से आगे बढ़ना होगा। मौके पर सरयू बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, छोटन मुंडा, अशोक ठाकुर, मनोज मुंडा, लाल कुमार बेदिया, इत्तेफाक खान, मोदी बेदिया, नंदलाल बेदिया, महादेव, प्रेमचंद, फुलचंद करमाली, प्रदीप, रतन, प्रमोद, राजू हरीशचंद्र, खेमलाल, रोगन, माखन समेत कई उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...