जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
भाकपा माले जागरूकता अभियान में उपस्थित प्रतिनिधि व अन्य
भाकपा माले के द्वारा बुधवार को पडरिया, कंजगी, चुंबा आदि क्षेत्रों में मई दिवस की तैयारियों और मौजूदा मांग दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। इस दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को मई दिवस पर अपने- अपने घरों में आयोजित करने पर जोर दिया गया। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच मुफ्त करवाया जाए। फ्रंटलाइन वर्कर, सफाई कर्मियों पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपेमेंट (पीपीई) उपलब्ध हो, प्रवासी मजदूरों की घर वापसी सुरक्षित हो, सभी असंगठित खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को पूरा लांकडाउन ड का वेतन कम से कम अगले 6 महीना तक 10,000 प्रतिमा भत्ता मिले, 8 घंटे कार्य दिवस का अधिकार मिले, ठेका प्रथा रद्द हो, अनियमित मजदूरों की सेवा को नियमित किया जाए आदि बातें कहीं है। मौके पर भाकपा माले नेता भुनेश्वर बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, सकलदेव राम, शिवचंद राम, रामशकल रविदास, लाका बेदिया, बालेश्वर घटवार, बबलू भुईयां, मीनी देवी, बबीता देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी फूलों देवी, पतौ देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment