जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका सीएचपी में कोयला चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद सीसीएल सिरका पेट्रोलिंग दल के एसआर पिल्ले, सिरका सुरक्षा इंचार्ज पूरन मुंडा, गार्ड जलील ने चोरों को खदेड़ना आरंभ किया। दौड़ाने के क्रम में सीएचपी डंपिंग में अज्ञात चोरों द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर सुरक्षा कर्मचारी एसआर पिल्ले घायल हो गए। इस संबंध में सिरका सुरक्षा इंचार्ज पूरन मुंडा ने सोमवार को बताया कि यह घटना 17 अप्रैल की रात की है। हादसे के बाद 18 अप्रैल को एसआर पिल्ले को चोट का दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के बाद स्थिति ठीक है। घटना की जानकारी प्रबंधन को दी गई है। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
No comments:
Post a Comment