जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने प्रेस बयान जारी किया है। इमसें कहां है कि मांडू प्रखंड के अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से खाद्यय सामग्री जरूरतमंद लोगों को दी जा रही है । उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से ही लगातार प्रखंड के कई पंचायतों में गांव स्तर पर खाद्यय सामग्री बांटी जा रही है। कुजु में भी चटनिया बस्ती, कुंदरी बांध ,कुंदरिया मल्हार टोला , लकड़ी गेट ,चट्टान धौड़ा ,9 नंबर ,10 नंबर, 7 नंबर आदि कई मोहल्ला गांव में राशन सामग्री बांटी जा रही है ।कामरेड महेन्द्र पाठक ने कहा कि आज लोग वैश्विक महामारी से झेल रहे जरूरतमंद लोगों को 1 किलो आलू देकर के भी फोटो खिंचवाने में लगे हुए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कि सोच कि किसी को गरीबी की मजाक न उड़ाया जाए । इसलिए गरीबों के साथ सामग्री वितरित करते हुए फोटो खिंचवाने से परहेज रखती है । उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाएं अभी आम जनता तक नहीं पहुंच पाई है ।अप्रैल एवं मई माह के राशन एक साथ देने की सरकार की घोषणाएं फेल हो चुकी । अप्रैल माह की राशन लोगों के बीच मिला है ओ भी 4 किलो 5 किलो कटौती के साथ डीलरों के द्वारा अंत्योदय योजना के अंतर्गत 35 किलो की जगह पर 30 किलो ,खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो के जगह पर 4 किलो अनाज दिया गया है , जीसकी सिकायत सँबधीत पदाधिकारियों के पास जाने के बाद रासन चोरों मे हडकंप है औऋ सही वजन के साथ रासन बाटने के लीए बजबुर हैं । आज जब हो हल्ला मचा है तो डीलर कराहते हुए सही अनाज वितरित करने के लिए मजबूर हुए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार अपने क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। ताकि किसी की मौत भूख से ना हो सके, सरकार के द्वारा दी जा रही राशन सिर्फ कार्ड धारियों को ही मुहैया कराई गई है । जिन लोगों के बीच कार्ड नहीं है और लॉक डाउन में घर में बैठे हुए हैं उन्हें भी जरूरतमंद लोगों को 10kg अनाज मैया करानी थी । लेकिन क्षेत्र में घूमने के बाद पता चलता है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति को सरकार के द्वारा घोषित बगैर कार्ड के 10kg अनाज नहीं मिल पाया है । कुछ लोगों कि सुची उपायुक्त रामगढ़ को दि गई है कामरेड पाठक ने जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है, कि जरूरतमंद सभी लोगों को बगैर कार्ड का राशन मुहैया अबीलँब कराई जाए । और जो समाज के बीच कार्य करते हैं उनसे भी अपील किया है कि अपने क्षेत्र में आप जागृत होंगे तो कोई डीलर राशन की चोरी नहीं करेगा और जरूरतमंद लोगों के बेच सरकार के द्वारा दी जा रही सामग्री भी सही से वितरण हो पाएगी । इसीलिए सरकार के लॉक डॉन को सफल बनाएं और जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जाए , साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार हो या दूसरे राज्य प्रत्येक गरीबों के खाते में ₹1000 की मदद किया है ।केरल की सरकार के ओर प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को ₹5000 एवं सभी आवश्यक सामग्री घर घर पहुंचाया जा रहा है। केरल देश का एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ। है जो आज करो ना से लड़ते हुए अपने तमाम जनता को हिफाजत कर हर आवश्यक सामग्री पहुंचाने में लगी है । उसी के तर्ज पर झारखंड सरकार भी सभी के खातों में ₹5000 एवं सभी आवश्यक सामग्री हर जरूरतमंद लोगों को देने की व्यवस्था करें। खाद्य सामग्री वितरण के समय साथ में महेन्द्र पाठक के साथ समाजसेवी कयुम खान, प्रेम कुमार, बबलु उराँव ,मनहरण मल्हार ,राम सि माँझी ,रत्नेश कुमार सिंह, सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए वितरण के समय मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment