जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा बाजार में सोशल डिस्टेंस का जायजा लेते पुलिस जवान
कोरोना महामारी के सवालों को समाप्त करने के लिए रामगढ़ पुलिस सोशल डिस्टेंस पर लगातार काम कर रही है। इसे लेकर रविवार को अरगडा बाजार में पुलिस बल रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उराँव की अगुवाई में सोशल डिस्टेंस को लेकर अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस बल का काफिला अरगडा के चौक चौराहों और भीड़भाड़ वाले जगहों से गुजरा, लोग इधर उधर खिसकने लगे। वही पुलिस के जवानों ने भीड़ लगा खड़े लोगों को भी समझा और फटकार भी लगाई। वही पुलिस के काफिले को देखकर सब्जी दुकान वाले, राशन की दुकान वाले अपने दुकानों के आमने सामने से भीड़ लगा रखे लोगों को दूरी बनाने की भी सलाह देने लगे। लेकिन इससे पूर्व कई लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद रामगढ़ पुलिस के जवान सिरका क्षेत्र का भी भ्रमण कर लोगों को कोरोना की लड़ाई पर विजय पाने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने और घरों में रहने की भी सलाह दी।

No comments:
Post a Comment