जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर जरूरतमंद गरीब परिवारों को जल्द से जल्द राशन कार्ड मुहैया कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि चुंबा हेट टोला के 10 ऐसे गरीब परिवार हैं। जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं है। साथ ही कई लोगों को राशन सामग्री की भी आवश्यकता है। चुंकी इनकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द राहत देने के लिए राशन कार्ड बनवा गरीबों को राहत सामग्री देने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment