Monday, 27 April 2020

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रामगढ़ के नौजवानों द्वारा डॉक्यूमेंट्री वीडियो समर्पित

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

 रामगढ़ के नौजवानों ने यूट्यूब पर रामगढ़ के कोरोना योद्धाओं के समर्पण भाव को दिखाते हुए एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो अपलोड किया । इस वीडियो को अपलोड करते हुए मुख्य अतिथि सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन फौजी ने कहा की इस वीडियो में नौजवानों ने यह दर्शाया है कि किस तरह संपूर्ण विश्व कोरोना नामक वैश्विक महामारी से दिन रात जंग लड़ रहा है ।जंग में पहले जो योद्धा सैनिक के रूप में कार्य करते थे। वे आज एक डॉक्टर के रूप में काम कर रहे हैं । यह वीडियो रामगढ़ की जनता को उनके सेवा भाव के लिए समर्पित है । इस वीडियो को बनाने में मुख्य रूप से अमन राजा, कृष्णा कुमार, विशाल जयसवाल, अभिषेक सेनापति, राज सिंह, गौतम, हरिओम बादशाह एवं समाजसेवी राहुल शर्मा , दीपक तिवारी समेत कई नौजवानों का अमूल्य योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...