रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
तोपा में रोड सेल को लेकर बैठक करते लोग।
रामगढ़ के ग्राम दुधमटिया में तोपा रोड सेल संचालन संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को किशोर करमाली की अगुवाई और मनिंद्र कुमार हेम्ब्रोम के संचालन में आयोजित हुई। इसमें भारत पर चीन द्वारा कार्यरता पूर्ण कार्रवाई पर निंदा करते हुए, शहीद जवानों की आत्माशांति के लिए प्रार्थना की गई। कमर्शियल माइनिंग एवं मजदूरों के शोषण के विरुद्ध संयुक्त ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आह्वान को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। तोपा सीसीएल क्षेत्र में चल रही रोड सेल में मजदूरों को काम दिलाने, बेरोजगारी दूर करने मजदूर हितों के लिए आगामी 22 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने हक और अधिकार को पाने के लिए आगे आकर आंदोलन करने की जरूरत है। मौके पर भागवत करमाली, दिलीप महतो, सुरेन्द्र, अशोक कुमार बेदिया, रूपलाल बेदिया, रतीलाल मांझी, रामकुमार, आकाश करमाली, अशोक गुप्ता, धनेश्वर नायक समेत दर्जनों मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment