Tuesday, 2 June 2020

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने तीन आदिवासी समाजसेवियो को किया सम्मानित

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

अरगड्डा में समाजसेवियो को सम्मानित करते ईरा प्रतिनिधि रविकांत


  • कोरोना के दौर में युवा लोगो की कर रहे मदद-रविकांत


इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के द्वारा बीते एक माह से कोरोना महामारी में बढ़-चढ़कर लोगों की मदद सेवाभाव से कर रहे, समाजसेवियों को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को ईरा प्रदेश झारखंड सचिव रविकांत बनर्जी के द्वारा हजारीबाग- रामगढ़ सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के तीन आदिवासी समाज के युवा समाजसेवियों को दूरी बना कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर ईरा प्रतिनिधि रविकांत बनर्जी ने बताया कि पूरे राज्य में ईरा परिवार के सदस्य कोरोना योद्धाओं को चिन्हीत और चयनित कर सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। अरगड्डा जीएम ऑफिस स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के प्रतिमा स्थल से सम्मान कार्यक्रम की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है। जिसे प्रत्येक जिलों तक सबो की सहभागिता से ले जाया जाएगा। संगठन का मकसद है कि ऐसे ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए। जिससे इस विपरीत परिस्थिति में इन समाजसेवियों का मनोबल आगे गति की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने सभी से लॉकडाउन और दूरी बनाकर रखने की अपील किया। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन के नियमों को पालन करने की भी बात कही। मौके पर समाजसेवी रणधीर सिंह, अर्जुन राम, जगरनाथ भुईयां समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...