Sunday, 7 June 2020

अरगड्डा के ग्रामीणों ने दामोदर घाट निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर की बैठक

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

नीचे धौड़ा में दूरी बनाकर बैठक करते ग्रामीण।


  • दर्जनो ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र नप अभियंता को भेजकर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण, सही मजदूरी देने, पर्यावरण बचाने का किया मांग


नगर परिषद वार्ड 14 के अरगडा नीचे धौड़ा वासियों का धैर्य रविवार को पास के दामोदर छठ घाट निर्माण के अनियमितता को देखकर टूट पड़ा। इसके बाद दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने दूरी बनाकर बैठक आयोजित की। जिसमें वार्ड 14 के पार्षद राजेश राम उपस्थित हुए। यहां जनमानस ने नीचे धौड़ा के समीप दामोदर घाट निर्माण में अनियमितता, लापरवाही, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने, पर्यावरण की अनदेखी करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण आदि के सवाल पार्षद से पूछे। ग्रामीण समाजसेवी बुट्टू सागर, गोविंदा साहनी, हस्तनाथ खान, सोनी कुमारी, माधुरी कुमारी, सोनी हांसदा, आरती कुमारी, पार्वती कुमारी, सुमन कुमारी ने भी अपनी बातें रखी। सभी ग्रामीणो ने कहा कि अरगड्डा दामोदर घाट निर्माण में घोर अनियमितता, लापरवाही हो रही है। काम कर रहे मजदूरों को कम मजदूरी भुगतान किया जा रहा। जबकि नदी घाट निर्माण में पर्यावरण मूल्यों की भी अनदेखी की जा रही है। दामोदर नदी के समीप तक घाट नहीं बनाया जा रहा है। घाट निर्माण में गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके पश्चात दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्तपत्र नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक अभियंता को सौंपने का निर्णय लिया। मौके पर राजू विश्वकर्मा, रितू सागर, सुरज कुमार, कृष्णा पासवान, आनंद सागर, अक्षय, रिंकू, संजय, भुषन राम, भारती देवी, रानी कुमारी, चंदा देवी, सुमारी, लीला, सोनिया देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...